Rajasthan Budget 2024, खुद का छोटा व्यापार शुरू करना चाहने वाली महिलाओं के लिए केंद्र सरकार ने लखपति दीदी योजना की घोषणा की थी। राजस्थान में केंद्र सरकार की लखपति दीदी योजना के तहत 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उन महिलाओं को दी जाएगी, जो अपने बल पर कोई छोटा व्यापार शुरू करना चाहती हों।
इस योजना के लिए पिछले दिनों भाजपा के महिला मोर्चा ने पूरे देश में एक विस्तृत स्टडी की थी। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने लखपति दीदी प्रोजेक्ट पर रुचि दिखाते हुए वित्त विभाग की पिछली बैठक में प्रजेंटेशन देखा था। योजना देशभर में लागू होगी, लेकिन भाजपा शासित राज्य इसे लागू करने में रुचि दिखा रहे हैं। राजस्थान में भी इस बजट में ये योजना लागू करने की घोषणा हो सकती है।
महिला आरक्षण का दायरा अन्य विभागों में भी बढ़ाने की तैयारी
बजट में भर्तियों की घोषणा के अलावा सबसे बड़ा तोहफा महिला आरक्षण का होगा। हाल ही सरकार ने शिक्षा विभाग में महिला भर्ती के आरक्षण को 50 फीसदी तक बढ़ाया है। सूत्रों के अनुसार अब सरकार महिलाओं के लिए अधिकारी वर्ग के पदों पर भी आरक्षण बढ़ाने पर विचार कर रही है। जिसकी घोषणा बजट में की जा सकती है।
महिलाओं को तृतीय श्रेणी (5वीं कक्षा तक) शिक्षक भर्ती के अलावा अन्य विभागीय भर्तियों में भी 50 फीसदी पदों पर आरक्षण मिलने के संकेत मिल रहे हैं। महिलाओं को आरक्षण देने के लिए वित्त, कार्मिक व विधि विभाग से लीगल ओपिनियन ले ली गई है। ये भर्तियां शुरुआत में तृतीय श्रेणी (वनपाल, कांस्टेबल आदि) के विभिन्न विभागीय पदों के लिए की जाएंगी।
rajasthan budget 2024-25 date, rajasthan budget 2024, rajasthan budget 2024 live, rajasthan budget 2024 news, rajasthan budget 2024-25, rajasthan budget 2024-25 date live, rajasthan budget 2024 kab aayega,