Rajasthan budget 2024, राजस्थान में भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट 20 लाख करोड़ रुपए का हो सकता है। सरकार का सबसे ज्यादा फोकस युवा और महिलाओं पर रहने वाला है। युवाओं को हर महीने भर्तियों की सौगात मिलेगी तो वहीं सरकारी नौकरियों में महिलाओं के आरक्षण का दायरा बढ़ाया जा सकता है।
लोकसभा चुनाव में 11 सीटों का नुकसान झेल चुकी भाजपा सरकार आगामी उपचुनाव को देखते हुए बजट घोषणाएं करेगी। बजट से पूर्व कई समीक्षा बैठकों में फीडबैक आया था कि युवा और कर्मचारी वर्ग नाराज हैं। अब बजट के जरिए नाराज वर्गों को साधा जाएगा।
हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल ने संकेत दिए थे कि राजस्थान की वित्तीय सेहत बढ़िया चल रही है। सूत्रों के अनुसार यही कारण है कि राज्य सरकार अपने पहले ही बजट को जनता के सामने एक ‘बिग गिफ्ट’ के रूप में पेश करना चाहती है।
25 फीसदी तक बढ़ सकता है बजट साइज, गहलोत सरकार जैसी ब्रांडिंग नहीं
राजस्थान की पिछली गहलोत सरकार ने बजट 2022-23 की जबरदस्त ब्रांडिंग की थी। उसकी थीम ‘बचत, राहत और बढ़त’ की ब्रांडिंग पर ही 300 करोड़ रुपए तक खर्च हुए थे। लेकिन भजनलाल सरकार ने तय किया है कि बजट की ब्रांडिंग नहीं की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार इस बार बजट साइज (जीएसडीपी) पिछले बजट की तुलना में करीब 25 फीसदी बढ़ जाएगा। पिछले साल बजट (2023-24) 15.7 लाख करोड़ रुपए था। माना जा रहा है कि इस बार बजट 2024-25 का बजट साइज 20 लाख करोड़ देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि वर्ष 2022-23 का बजट साइज 13.34 लाख करोड़ रुपए था। इसकी तुलना यदि 2023-24 के बजट से करें, तो ये बजट साइज 13 फीसदी बढ़ा हुआ था।
rajasthan budget 2024, rajasthan samachar, rajasthan dudget me kisano ko, deeya kumari, bhjan lal sharma, rajasthan budget kab aayega,