राज समाचार पत्र

rajasthan mausam: राजस्थान में 3 दिन पहले आएगा मानसून: राजस्थान के इन 15 जिलों में बारिश सबसे पहलें आएगी,19-20 जून से पूर्वी राजस्थान में शुरू होगी बारिश

rajasthan mausam: राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में दो दिन पहले ​अच्छी बारिश भी हुई। लेकिन, प्रदेश के लोगों काे इंतजार इस बात का है कि मानसून कब एंट्री लेगा ?
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस बार दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अच्छी हैं और ये महाराष्ट्र से आगे गुजरात की सीमा में प्रवेश कर चुका है।

राजस्थान की बात करें तो इस बार मानसून करीब तीन दिन पहले एंट्री करेगा। सामान्य तौर पर 25 जून तक मानसून प्रदेश में आता है।

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में जो मानसून आता है, वह बंगाल की खाड़ी यानी पूर्वी भारत से आने वाली हवाओं के साथ प्रवेश करता है।

पिछले 12 दिनों (31 मई से) से पूर्वोत्तर भारत में मानसून आगे नहीं बढ़ रहा है। अगले 2-3 दिन परिस्थिति मानसून के अनुकूल नहीं है। 15 जून के बाद से बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बनने की संभावना है,
जिससे मानसून की थमी रफ्तार को वापस गति मिल सकती है।

19-20 जून से पूर्वी राजस्थान में शुरू होगी बारिश
राजस्थान में मानसून के प्रवेश का सामान्य समय 25 जून निर्धारित है। ये उदयपुर, बांसवाड़ा के रास्ते आता है। साल 2023 में मानसून ने उदयपुर संभाग के साथ कोटा और भरतपुर संभाग से एक साथ एंट्री की थी।

राजस्थान में वर्तमान में अभी दक्षिणी हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई है। 19-20 जून से पूर्वी राजस्थान यानी भरतपुर संभाग के जिलों में भी प्री-मानसून की बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

वहीं इस बार भी मानसून दक्षिण-पूर्वी हिस्से यानी उदयपुर-बांसवाड़ा के साथ भरतपुर और कोटा संभाग से राजस्थान में आएगा।

Exit mobile version