भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की हार लगभग तय हो गई है। आमेर सीट पर वे कांग्रेस के प्रशांत शर्मा 7624 वोट से पीछे चल रहे हैं। आखिरी राउंड में करीब 8 हजार वोटों की गिनती बाकी है।
बहरोड़ से भाजपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव जीत गए हैं। उन्हें 69,143 वोट मिले, उनकी जीत का मार्जिन 16,815 रहा। वहीं निर्दलीय बलजीत यादव को 52,328 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव 45,601 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
दूदू में बीजेपी प्रत्याशी प्रेमचंद बैरवा जीते। हालांकि आधिकारिक घोषणा बाकी है। 18 राउंड के बाद 32,873 की लीड बैरवा के पास है। अब केवल 13 हजार वोटों की गिनती शेष है, ये वोट भी नागर को मिलेंगे तो वे जीत नहीं पाएंगे।
पिंडवाड़ा (सिरोही) सीट से भाजपा के समाराम गरासिया जीत गए हैं। भाजपा के समाराम को 70 हजार 83 वोट मिले, वहीं कांग्रेस कके 56 हजार 917 वोट हासिल हुए। समाराम गरासिया 13 हजार 166 वोट से जीते।
चौरासी सीट से भारतीय आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के सुशील कटारा को 69 हजार 166 वोट से हराया है। कटारा को 41 हजार 984 वोट मिले हैं। चुनाव आयोग ने इसकी उनके जीतने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
अजमेर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी अनिता भदेल जीत गई है। उन्हें 71,319 वोट मिले, उनकी जीत का मार्जिन 4446 रहा। वहीं कांग्रेस की द्रोपदी कोली को 66,873 वोट मिले।