जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग की गई। इसके बाद ईवीएम से मतगणना जारी है। 11वेें राउंड तक पीछे चलने के बाद 12वें राउंड में राज्यवर्धन राठौड़ झोटवाड़ा सीट से आगे हो गए हैं। वहीं, दूदू सीट पर भाजपा के प्रेम चंद बैरवा की जीत तय हो गई है।

सिविल लाइंस सीट से प्रताप सिंह खाचरियावास पीछे हो गए हैं। विद्याधर नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी आगे चल रही हैं। किशनपोल सीट से अमीन कागजी 2628 वोट से आगे चल रहे हैं। आदर्श नगर में कांग्रेस के रफीक खान आगे चल रहे हैं। हवामहल सीट से भाजपा के बालमुकुंद आचार्य पीछे चल रहे हैं।

जेएलएन मार्ग स्थित राजस्थान और कॉमर्स कॉलेज में मतगणना के लिए इस बार ईवीएम और डाकमत पत्र की काउंटिंग के लिए 332 टेबल लगाई गई हैं। इस पर 383 राउंड में 38.78 लाख वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है।

जयपुर की 19 सीटों पर वर्तमान में इन पार्टियों के हैं विधायक

सीटइस बार कड़ा मुकाबलाआगे/पीछे
कोटपूतलीराजेन्द्र यादव (कांग्रेस) v/s हंसराज पटेल (भाजपा)राजेन्द्र यादव 6785 वोट से पीछे
विराट नगरइंद्राज गुर्जर (कांग्रेस) v/s कुलदीप धनखड़ (भाजपा)इंद्राज गुर्जर 10766 वोट से पीछे
शाहपुरामनीष यादव (कांग्रेस) v/s उपेन यादव (भाजपा) v/s आलोक बेनीवाल (निर्दलीय)मनीष यादव 19923 वोट से आगे
चौमूंडॉ. शिखा मील बराला (कांग्रेस) v/s रामलाल शर्मा (भाजपा)डॉ. शिखा मील बराला 3874 वोट से आगे
फुलेराविद्याधर चौधरी (कांग्रेस) v/s निर्मल कुमावत (भाजपा)विद्याधर चौधरी 10803 वोट से आगे
दूदूबाबूलाल नागर (कांग्रेस) v/s प्रेम चंद बैरवा (भाजपा)बाबूलाल नागर 12237 वोट से पीछे
झोटवाड़ाअभिषेक चौधरी (कांग्रेस) v/s राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (भाजपा) v/s आशुसिंह सुरपुरा (निर्दलीय)राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 11732 वोट से आगे हुए
आमेरप्रशांत शर्मा (कांग्रेस) v/s सतीश पूनिया (भाजपा)सतीश पूनिया 2 वोट से आगे
जमवारामगढ़गोपाल मीणा (कांग्रेस) v/s महेन्द्र मीणा (भाजपा)महेन्द्र मीणा 12124 वोट से आगे
हवामहलआरआर तिवाड़ी (कांग्रेस) v/s बालमुकुंद आचार्य (भाजपा)बालमुकुंद आचार्य 11612 वोट से पीछे
विद्याधर नगरसीताराम अग्रवाल (कांग्रेस) v/s दीया कुमारी (भाजपा)दीया कुमारी 26114 वोट से आगे
सिविल लाइंसप्रताप सिंह खाचरियावास (कांग्रेस) v/s गोपाल शर्मा (भाजपा)प्रताप सिंह खाचरियावास 6668 वोट से पीछे
किशनपोलअमीन कागजी (कांग्रेस) v/s चंद्र मनोहर बटवाड़ा (भाजपा)अमीन कागजी 11634 वोट से पीछे
आदर्श नगररफीक खान (कांग्रेस) v/s रवि नैय्यर (भाजपा)रफीक खान 20819 वोट से आगे
मालवीय नगरडॉ. अर्चना शर्मा (कांग्रेस) v/s कालीचरण सराफ (भाजपा)कालीचरण सराफ 14522 वोट से आगे
सांगानेरपुष्पेन्द्र भारद्वाज (कांग्रेस) v/s भजनलाल शर्मा (भाजपा)पुष्पेन्द्र भारद्वाज 7181 वोट से पीछे
बगरूगंगा देवी (कांग्रेस) v/s कैलाश वर्मा (भाजपा)गंगा देवी 25810 वोट से पीछे
बस्सीलक्ष्मण मीणा (कांग्रेस) v/s चंद्रमोहन मीणा (भाजपा) v/s अंजू धानका (निर्दलीय)लक्ष्मण मीणा 1301 वोट से आगे
चाकसूवेदप्रकाश सोलंकी (कांग्रेस) v/s रामअवतार बैरवा (भाजपा)वेदप्रकाश सोलंकी 11330 वोट से पीछे