मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए हुए चुनाव के 16 दिन बाद रविवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में BJP बहुमत की ओर है। BJP 149 और कांग्रेस 79 सीटों पर आगे चल रही है। रतलाम जिले के सैलाना से जयस के कमलेश्वर डोडियार आगे हैं।

शुरुआती रुझान में भाजपा को बढ़त के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है।’ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘मुझे मध्यप्रदेश की जनता पर पूरा विश्वास है कि लोग अपना भविष्य सुरक्षित रखेंगे।’

अपडेट्स… जानिए, बड़ी सीटों पर भाजपा – कांग्रेस से कौन आगे – कौन पीछे

BJP

  • बुधनी (सीहोर) से CM शिवराज सिंह चौहान, दिमनी (मुरैना) से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय आगे।
  • दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, उज्जैन दक्षिण से मंत्री मोहन यादव, निवास (मंडला) से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे।
  • बड़वानी से मंत्री प्रेम सिंह पटेल, देवतालाब (रीवा) से स्पीकर गिरीश गौतम, बुरहानपुर से मंत्री अर्चना चिटनीस पीछे। बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया पीछे।
  • सुवासरा (मंदसौर) से मंत्री हरदीप सिंह डंग, नरेला (भोपाल) से मंत्री विश्वास सारंग आगे।
  • गाडरवारा (नरसिंहपुर) से सांसद उदय प्रताप सिंह, मल्हारगढ़ (मंदसौर) से मंत्री जगदीश देवड़ा, नरसिंहपुर से प्रहलाद पटेल आगे।
  • मुंगावली (अशोकनगर) से मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव, दमोह से जयंत मलैया, सांची से मंत्री प्रभुराम चौधरी आगे।

कांग्रेस

  • छिंदवाड़ा से कमलनाथ आगे। लहार (भिंड) से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह आगे।
  • पिछला चुनाव हारे कांग्रेस के अजय सिंह ‘राहुल भैया’ को चुरहट (सीधी) में बढ़त।
  • राऊ (इंदौर) से जीतू पटवारी, गोटेगांव (नरसिंहपुर) से पूर्व स्पीकर एनपी प्रजापति पीछे।
  • राजपुर (बड़वानी) से पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन पीछे।
  • खातेगांव से दीपक जोशी, कसरावद से सचिन यादव, गंधवानी से उमंग सिंगार पीछे।
  • चांचौड़ा से लक्ष्मण सिंह पीछे।

15 सीट की स्थिति…

सीटमुकाबलाआगे/पीछे
बुधनीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान v/s विक्रम मस्तालशिवराज आगे
छिंदवाड़ापूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ v/s ​​​​​​बंटी साहूकमलनाथ आगे
दिमनीकेंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर v/s रविंद्र तोमरनरेंद्र तोमर आगे
नरसिंहपुरकेंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल v/s लाखन सिंहप्रहलाद आगे
निवासकेंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते v/s चैन सिंह वरकड़ेफग्गन पीछे
इंदौर-1कैलाश विजयवर्गीय v/s संजय शुक्लाविजयवर्गीय आगे
सीधीसांसद रीति पाठक v/s ज्ञान सिंहरीति आगे
सतनासांसद गणेश सिंह v/s सिद्धार्थ कुशवाहगणेश सिंह पीछे
गाडरवारासांसद राव उदय प्रताप सिंह v/s सुनीता पटेलराव उदय आगे
जबलपुर पश्चिमराकेश सिंह v/s तरुण भनोतराकेश आगे
लहारनेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह v/s अंबरीश शर्मागोविंद सिंह आगे
दतियागृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा v/s राजेंद्र भारतीनरोत्तम 1000 वोट से पीछे
खुरईमंत्री भूपेंद्र सिंह v/s रक्षा राजपूतभूपेंद्र आगे
हरदामंत्री कमल पटेल v/s रामकिशोर दोगनेकमल पटेल आगे
उज्जैन दक्षिणमंत्री मोहन यादव v/s चेतन यादवमोहन यादव पीछे