Rajasthan Election Results 2023 LIVE, राजस्थान विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा बहुमत की ओर जाती दिख रही है। फिलहाल भाजपा 98 और कांग्रेस 83 सीटों पर आगे है, वहीं 13 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी पहले राउंड में पीछे चल रहे हैं। आमेर सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी पीछे चल रहे हैं। सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। वहीं विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी आगे चल रही हैं।
नोट: सीटों से जुड़े आंकड़े लगातार अपडेट रहे हैं।
दोपहर 12 बजे तक यह तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी कि अगली सरकार किसकी होगी। राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हुए हैं। इस विधानसभा चुनाव में 1863 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।
दिग्गजों की सीट पर क्या स्थिति?
सीट | मुकाबला | आगे/पीछे |
सरदारपुरा | महेन्द्र सिंह राठौड़ (भाजपा) v/s अशोक गहलोत (कांग्रेस) | गहलोत 4600 वोट से आगे |
लक्ष्मणगढ़ | सुभाष महरिया (भाजपा) v/s गोविंद सिंह डोटासरा (कांग्रेस) | डोटासरा 218 वोट से पीछे |
झालरापाटन | वसुंधरा राजे(भाजपा) v/s रामलाल (कांग्रेस) | वसुंधरा 7025 वोट से आगे |
टोंक | अजीत मेहता(भाजपा) v/s सचिन पायलट (कांग्रेस) | पायलट 242 वोट से पीछे |
झोटवाड़ा | राज्यवर्धन सिंह राठौड़(भाजपा) v/s अभिषेक चौधरी (कांग्रेस) | राठौड़ 6288 वोट से पीछे |
विद्याधर नगर | दीया कुमारी(भाजपा) v/s सीताराम अग्रवाल (कांग्रेस) | दीया 420 वोट से आगे |
नाथद्वारा | विश्वराज सिंह मेवाड़(भाजपा) v/s डॉ. सीपी जोशी (कांग्रेस) | जोशी 642 वोट से पीछे |
तारानगर | राजेंद्र राठौड़(भाजपा) v/s नरेंद्र बुडानिया (कांग्रेस) | राठौड़ 2176 वोट से पीछे |
आमेर | सतीश पूनिया(भाजपा) v/s प्रशांत शर्मा (कांग्रेस) | पूनिया 1654 वोट से पीछे |