Rajasthan mausam ki jankari,राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में आज मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिला। पाकिस्तान से लगती सीमा के एरिया में आज सुबह कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। गंगानगर में कोहरा भी छाया। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है जिसका असर कल भी राज्य के कुछ हिस्सों में दिख सकता है। 11 नवंबर से प्रदेश में मौसम पुनः साफ हो जाएगा। तापमान में गिरावट के कारण हल्की सर्दी बढ़ सकती है।

rajasthan mausam,राज्य में आज सुबह बीकानेर से लगते बॉर्डर एरिया और गंगानगर के बज्जू, रावला एरिया में हल्की बारिश हुई। यहां सुबह से बादल छाए हुए हैं। बीकानेर, चूरू, जोधपुर, पाली बेल्ट में भी आज सुबह से मौसम में बदलाव दिखा। गंगानगर के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा भी रहा। यह कोहरा ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में था, जिससे विजिबिलिटी भी कम रही।

दीपावली के बाद हल्की सर्दी बढ़ेगी। mausam update, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इससे पहाड़ी राज्यों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। यह सिस्टम दीपावली के बाद उत्तर भारत से आगे बढ़ेगा, जिसके बाद उत्तर से हल्की सर्द हवा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आनी शुरू होगी। इससे इन जगहों पर रात के