रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसमें पार्टी ने मोदी की गारंटी दी है। आम जनता के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल की गई हैं, जिनमें किसानों, मजदूरों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं, शहरों, निवेश, धार्मिकता और पर्यटन के क्षेत्र में विकास की बड़ी घोषणाएं शामिल हैं।

मुख्य घोषणाएं:

  1. किसानों-आदिवासियों के लिए कृषि उन्नति:
    • 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 के मूल्य से खरीदा जाएगा।
    • किसानों को एक मुश्त भुगतान किया जाएगा, जिससे किसानों को राहत मिले।
    • तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए 5500 रुपए प्रति मानक बोरा किया जाएगा।
  2. महतारी वंदन योजना:
    • 12 हजार रुपए सालाना हर विवाहित महिला को दिया जाएगा।
    • रानी दुर्गावती योजना के तहत बीपीएल वर्ग की बच्ची के जन्म पर 1 लाख 50 हजार रुपए का आश्वासन प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
  3. युवाओं के लिए:
    • लाख खाली पदों को 2 साल के अंदर समयबद्ध टाइम टेबल तय कर भर्ती की जाएगी।
    • 50 फीसदी सब्सिडी के साथ नए उद्योगों की शुरुआत के लिए युवाओं को समर्थन प्रदान किया जाएगा।
  4. आवास योजना:
    • 18 लाख प्रधानमंत्री आवास के घर बनाए जाएंगे।
    • हर घर में जल पहुंचाने का काम तेज किया जाएगा।
  5. मजदूरों के लिए:
    • भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर योजना के तहत 10 हजार रुपए सालाना मदद की जाएगी।
  6. स्वास्थ्य के क्षेत्र में:
    • प्रत्येक परिवार को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख की मदद दी जाएगी।
    • 10 लाख तक का इलाज CM राहत कोष से किया जाएगा।
    • 500 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, जिससे गरीबों को सस्ती दवाइयां मिल सकें