राजस्थान में मौसम साफ है, इसलिए आज करवा चौथ पर सुहागिनों को चंद्रमा के दर्शन के लिए इंतजार नहीं करना होगा। जयपुर की बात करें तो यहां रात 8:26 बजे चंद्रोदय (Moon Rise) होगा। इसके अलावा अधिकतर शहरों में चंद्रमा 8:33 के आसपास निकलेगा। अगर आप राजस्थान में रहते हैं और करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो यहां हम आपको दे रहे हैं करवा चौथ व्रत पर राजस्थान के विभिन्न शहरों में चांद कब निकलेगा, इसकी लिस्ट:
- जोधपुर: रात 8:26 बजे चांद निकलेगा
- उदयपुर: रात 8:41 बजे चांद निकलेगा
- जयपुर: रात 8:26 बजे चांद निकलेगा
- कोटा: रात 8:23 बजे चांद निकलेगा
- बीकानेर: रात 8:27 बजे चांद निकलेगा
- अलवर: रात 8:13 बजे चांद निकलेगा
- झुंझुनूं: रात 8:18 बजे चांद निकलेगा
- सीकर: रात 8:20 बजे चांद निकलेगा
आप सभी को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।