आज 1 नवंबर से 4 बड़े बदलाव देश में लागू हो गए जो सीधा आपकी जब पर असर डालेंगे, एलपीजी सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही पेट्रोल डीजल को लेकर भी बड़ा अपडेट सामना आया है वहीं इन बसों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा GST के नए नियम लागू हो गए हैं एक-एक करके इन सभी के बारे में जानकारी लेंगे तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए,

  1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि आज, यानी 1 नवंबर से कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि की गई है। दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1833 रुपए में मिलेगा, कोलकाता में 1943 रुपए, मुंबई में 1785.50 रुपए, और चेन्नई में 1999.50 रुपए में। एक महीने पहले ये सिलेंडर दिल्ली में 1731.50 रुपए, कोलकाता में 1839.50 रुपए, मुंबई में 1684 रुपए और चेन्नई में 1898 रुपए में मिल रहा था। इससे पहले अक्टूबर में भी कीमतों में करीब 200 रुपए की वृद्धि की गई थी। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

2. दिल्ली में BS-4 डीजल बसों की प्रवेश बंद
प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली में BS-4 डीजल बसों की प्रवेश से 1 नवंबर 2023 से पूरी तरह से मना कर दिया है। इसके परिणामस्वरूप, राजस्थान, हरियाणा, और उत्तर प्रदेश से चलने वाली BS-4 डीजल बसें अब दिल्ली में प्रवेश प्राप्त नहीं कर सकेंगीं। दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक, सीएनजी, और भारत स्टेज (BS)-6 बसें ही अब आम जनता की सेवा के लिए उपलब्ध होंगी।

3. BSE में इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर ट्रांजेक्शन चार्ज में वृद्धि
आज से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर ट्रांजेक्शन चार्ज में वृद्धि की है। यह बदलाव S&P BSE SENSEX ऑप्शंस पर लागू किए जाएंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम ट्रेडर्स और रिटेल निवेशकों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

4. GST में नए नियम
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के अनुसार, 1 नवंबर से 30 दिनों के अंदर 100 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा के कारोबार वाले व्यापारिक एकाउंट को GST चालान ई-चालान पोर्टल पर अपलोड करना होगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अब तक कोई बदलाव नहीं हैं |