राजस्थान में चुनावों की घोषणा होते ही राजनीतिक पार्टिया लोंगो को लुभान के लिए कई बड़ी – बड़ी घोषणा कर रहीं हैं, और अब बड़ी खबरें आ रहीं हैं ,की अब कांग्रेस पार्टी कर्नाटक की तर्ज पर राजस्थान की महिलाओं को 10 हजार रूपयें देने की घोषणा कर सकतीं हैं |
एक सप्ताह के भीतर, प्रियंका गांधी की बुधवार को दूसरी सभा का आयोजन राजस्थान के झुंझुनूं जिले के अरडावता में किया जा रहा है। यह सभा दोपहर एक बजे होगी,
प्रियंका गांधी की इस सभा का आयोजन पहले से ही चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है, क्योंकि यह सभा कांग्रेस के नेता सचिन पायलट के समर्थन क्षेत्र में हो रही है। इसे कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे पार्टी के नेतृत्व में नई ऊर्जा भरी जा सकती है।
इसी मंच पर, प्रियंका गांधी कर्नाटक की एक सफल योजना की तरह, ‘गृह लक्ष्मी गारंटी योजना’ की घोषणा कर सकती हैं। इस योजना के तहत, परिवार की महिला मुखिया को सालाना 10 हजार रुपए की गारंटी मिलेगी, जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगी। इससे पहले, जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संकेत दिया है कि इस सभा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं। प्रियंका गांधी के साथ होने जा रहे इस संदर्भ में, कांग्रेस के दिग्गज नेता शीशराम ओला की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा, जिससे इस समय की सियासी गतिविधियों में और भी जोर मिलेगा।**