UP Mausam Samachar,
यूपी में जोरदार बारिश से नदियां उफान पर हैं। 3 जिलों के करीब 500 गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। पीलीभीत में शारदा नदी का पानी 200 गांवों में घुस गया है। लोग छतों पर रातें गुजारने को मजबूर हैं। यहां सड़कों पर नाव चल रही है। यहां बारिश के पानी में डूबने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई।
NDRF और SDRF की टीम रेस्क्यू में लगी है। सोमवार रात को हेलिकॉप्टर से लोगों का रेस्क्यू किया गया। लखीमपुर में शारदा नदी खतरे के निशान से 54 सेमी ऊपर चल रही है। 150 गांव बाढ़ में जलमग्न हैं। यहां भी सड़कों पर नाव चल रही है।
बलरामपुर में राप्ती खतरे के निशान को पार गई, जिससे 150 गांवों की करीब 2 लाख आबादी प्रभावित है।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 66 जिले ग्रीन जोन में हैं। यानी यहां पर बारिश की उम्मीद कम है।प्रदेश में मानसून की बारिश नॉर्मल से 37% ज्यादा हो चुकी है। 1 जून से प्रदेश में अब तक 209 MM बारिश हुई, जबकि औसत 152.1 MM है।
आगे कैसा रहेगा मौसम: 7 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। तेज बारिश के साथ बिजली गिर सकती है। बुधवार को 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।