rajasthan mausam: राजस्थान के 10 जिलों में आज भी आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। इससे तापमान में भी दो डिग्री तक की कमी आ सकती है। वहीं, इससे पहले शुक्रवार शाम गंगानगर, अलवर व झुंझुनूं के कई इलाकों में बादल छाए रहे। तेज हवा के साथ बारिश हुई, ओले गिरे। (rajasthan mausam vibhag) बारिश की वजह से श्रीगंगानगर में फसलों को नुकसान हुआ है।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान के कई इलाकों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर व जयपुर संभाग और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ओले भी गिर सकते हैं। बारिश और ओले के लिए श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, करौली, झुंझुनूं, धौलपुर, दौसा, भरतपुर और अलवर जिले में अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में कहां कितनी हुई बारिश
शहर | बारिश (एमएम) |
सादुलशहर (श्रीगंगानगर) | 2 |
करणपुर | 4 |
गजसिंहपुर | 4 |
श्रीगंगानगर | 3 |
मिर्जेवाला | 3 |
लालगढ़ | 3 |
बिझबायला | 3 |
केसरीसिंहपुर | 3 |
चूनावढ़ | 9 |
हिंदुमलकोट | 8 |
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
अजमेर | 37.3 | 25.5 |
बाड़मेर | 39.0 | 25.4 |
बीकानेर | 37.3 | 22.3 |
चुरू | 35.5 | 21.6 |
जयपुर | 37.9 | 24.3 |
जैसलमेर | 37.4 | 19.7 |
जोधपुर | 38.2 | 24.8 |
कोटा | 41.5 | 24.5 |
गंगानगर | 35.0 | 19.4 |
उदयपुर | 37.1 | 20.0 |
अलवर | 38.6 | 19.6 |
पिलानी | 37.0 | 20.6 |
सीकर | 37.1 | 22.0 |
चित्तौड़गढ | 38.4 | 20.8 |
धौलपुर | 39.3 | 22.5 |
बारां | 40.9 | 24.0 |
करौली | 40.2 | 21.1 |
गंगानगर | 35.0 | 19.4 |
जालोर | 38.7 | 22.7 |